बिग बी से टक्कर लेंगे मिमोह

By Staff

Mimoh
मिथुन चक्रवर्ती के बेटे मिमोह अपनी पहली ही फिल्म के रिलीज पर अमिताभ बच्चन से टक्कर लेने को तैयार हैं।
मिमोह की फिल्म 'जिमी' और बिग बी की फिल्म 'भूतनाथ' एक ही दिन रिलीज हो रही है।

मिमोह ने बताया, "मैं चाहता हूं कि लोग अच्छी फिल्म देखने आएं। अपनी फिल्म को खास बनाने के लिए हमने कड़ी मेहनत की है।"

वह कहते हैं, "फिल्म रिलीज करने में थोड़ा वक्त लग गया। लेकिन ऐसा इसे और बेहतर करने के लिए किया गया था। इसमें हमने दो बड़े गाने जोड़े। साथ ही इसे बेहतर बनाने की हरसंभव कोशिश की।"

मिमोह यह मानने से इंकार करते हैं कि स्टार पुत्र होने के कारण उन्हें संघर्ष नहीं करना पड़ा। वह कहते हैं, "मैंने भी कड़ी मेहनत की है। नए कलाकार की पहली फिल्म न चलने से उसे बहुत फर्क नहीं पड़ता। स्टार पुत्र होने के कारण मुझे इससे बहुत फर्क पड़ सकता है।"

इस दौरान मिथुन चक्रवर्ती ने बेटे का नृत्य देखकर कहा, "मुझे नहीं मालूम था कि वह मुझसे कहीं अच्छा नृत्य करता है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X