..................... Monica meets Ramu for a new project | मोनिका मिली राम गोपाल वर्मा से - Hindi Filmibeat

मोनिका मिली राम गोपाल वर्मा से

By Staff


इंडस्ट्री में ये माना जाता है कि जिसकी फिल्मी नैय्या डूब रही हो उसे राम गोपाल वर्मा ही पार लगा सकते हैं. और इसी के चलते मोनिका बेदी कल रात राम गोपाल वर्मा से मिली और वो भी उन्ही के ऑफिस में.

मोनिका बेदी अब किसी भी पहचान की मोहताज नहीं हैं लेकिन फर्क इतना है कि उन्होंने अपनी यह पहचान अंडरवर्ल्ड की दुनिया में बनाई है. अब मोनिका फ़िल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाना चाहती हैं लेकिन विडम्बना ये है कि कोई भी उन्हें अपनी फ़िल्म में लेने के लिए तैयार नहीं है.

वैसे तो मोनिका लगातार निर्माता निर्देशकों के चक्कर काट रही हैं लेकिन अब तक उन्हें कोई भी खुशखबरी नसीब नहीं हुई है. इसीलिए कल रात मोनिका जा पहुँची रामू के पास. मोनिका के भाई बॉबी बेदी ने ये मीटिंग फिक्स की थी.

इस मुलाक़ात के बाद ये आशा जताई जा रही है कि जल्द ही मोनिका रामू की फ़िल्म में नज़र आएँगी. चलिए कम से कम मोनिका ने नए सिरे से अपनी ज़िंदगी शुरू तो की.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X