..................... Negi will clean Mumbai | मुंबई को चकाचक करेंगे नेगी - Hindi Filmibeat

मुंबई को चकाचक करेंगे नेगी

By Staff

Meer Ranjan Negi
सुनील शेट्टी फिल्म मुंबई चकाचक का निर्माण कर रहे हैं और इसमें वे मुंबई के मनपा आयुक्त की भूमिका के लिए मीर रंजन नेगी को ले रहे हैं. मीर रंजन नेगी शाहरुख की फिल्म चक दे इंडिया के जरिये रातोंरात शोहरत की बुलंदी पर बैठ गये थे.

उन्होंने चक दे इंडिया में अभिनय नहीं किया था बल्कि शाहरुख ने हाकी कोच के रुप में उनकी भूमिका की थी. नेगी ने इसके बाद टीवी के रियलिटी शो झलक दिखला जा 2 में हिस्सा लेकर लाखों लोगों का दिल जीत लिया था.

फिल्म के निर्देशक संजय झा मस्तान ने बताया कि फिल्म में नेगी की महत्वपूर्ण भूमिका है जो कि मुंबई को साफसुथरा और चकाचक करने का अभियान चलाते हैं. बताया जाता है कि नेगी इस भूमिका को साकार करने के लिए काफी तैयारी कर रहे हैं.

वे इसके लिए मनपा अधिकारियों से मिल रहे हैं और मनपा की कार्यप्रणाली को भी समझ रहे हैं. फिल्म में नेगी के साथ राहुल बोस, आयेशा धारकर, विनय पाठक, सुरेश मेनन, मंदिरा बेदी और शिरिष बरुचा भी अभिनय कर रहे हैं.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X