मैच फिक्सिंग पर फिल्म रिलीज

उल्लेखनीय है कि फिल्म में वह मुख्य अभिनेता इमरान हाशमी के विरूद्ध खलनायक बने हैं जबकि टेलीविजन पर आईपीएल मैच को वह होस्ट कर रहे हैं।
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सट्टा लगाने और मैच फिक्सिंग को केंद्र में रखकर बनी फिल्म 'जन्नत' शुक्रवार को रिलीज हुई।
समीर ने कहा, "आईपीएल मैच के दौरान फिल्म का रिलीज होना इसके लिए बिल्कुल सही समय कहा जा सकता है।"
समीर को आईपीएल और 'जन्नत' एक-दूसरे को लाभ पहुंचाते नजर आ रहे हैं।
भट्ट की फिल्म 'जहर' से अभिनय की दुनिया में कदम रखने वाले समीर कहते हैं, "कुणाल देशमुख 'जहर' में मोहित सूरी के सहायक के रूप में काम कर रहे थे। उन्होंने तभी मुझे कह दिया था कि वह अपनी पहली फिल्म में मुझे अभिनय का मौका देंगे।"
जल्दी ही समीर मनीष झा की 'मुंबई कटिंग', मुक्ता सर्चलाइट्स की 'साइकिल किक' और फिल्म 'शादी के आफ्टर इफेक्ट्स' में भी नजर आएंगे। इनके अलावा समीर हैरी बावेजा और के. सी. बोकाड़िया की फिल्म में भी दिखेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications