संजय-मान्यता की शादी में ट्विस्ट

उल्लेखनीय है कि मान्यता की साल 2003 में एक शादी हुई थी और उसके पति का नाम मेराई उल रहमान है. वो भी बोलीवुड में अपनी किस्मत आजमाने आए थे लेकिन दिग्गजों के सामने उनकी दाल नहीं गली.
इतना ही नहीं मान्यता का रहमान से एक बेटा भी है जो कि दुबई में मान्यता के रिश्तेदारों के साथ रहता है. मान्यता अपनी शादी में इतना खो गयीं कि उन्हें अपने बेटे का होश ही नहीं रहा.
फिलहाल रहमान जेल में है. उस पर आरोप है कि उसनें बोलीवुड की ऐक्ट्रेस को अश्लील मेसेज भेजे. उसने अपनी शादी और हनीमून कि फोटो भी अदालत में पेश की हैं. रहमान का दावा है कि मान्यता ने अब तक उस से तलाक़ नहीं लिया है.
इतना सब होने के बाद भी हमारे संजू बाबा को इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता और वो तो ख़ुद के हनीमून कि तैय्यारी कर रहे हैं.


Click it and Unblock the Notifications