डाक टिकटों पर दिखेंगे मनोज तिवारी

मनोज ने बताया कि एक महीने पहले डच सरकार के पास से उनके पास एक फोन आया था। इसमें उनकी तस्वीरों की जरूरत बताई गई थी। तब उन्होंने अपनी वेबसाइट के बारे में बताई थी। उन्होंने कहा कि उन्हें तब काफी आश्चर्य हुआ, जब नीदरलैंड की सरकार ने उनकी तस्वीरों वाली डाक टिकटों को जारी किया।
उन्होंने कहा कि उनके साथ एक अन्य भारतीय बांसुरीवादक पंडित हरि प्रसाद चौरसिया को भी यह सम्मान दिया गया है।
गौरतलब है कि नीदरलैंड में भोजपुरी समुदाय के लोग भी रहते हैं। इनकी संख्या काफी कम है और इन्हीं लोगों के बीच मनोज एक नायक के रूप में काफी लोकप्रिय हैं।


Click it and Unblock the Notifications