..................... I will direct films: Manisha Koirala | फिल्मों का निर्देशन करूगीं: मनीषा कोइराला - Hindi Filmibeat

फिल्मों का निर्देशन करूगीं: मनीषा कोइराला

By Staff

Manisha Koirala
एक लंबे अरसे तक बालीवुड से दूर रहने वाली नेपाली बाला मनीषा कोइराला की फिल्म 'सिर्फ-लाइफ लुक्स ग्रीनर ऑन द अदर साइड' से फिल्मी परदे पर वापसी होने वाली है।
यही नहीं यह अभिनेत्री एक-दो साल में फिल्मों के निर्देशन में भी अपनी किस्मत आजमाने के बारे में सोच रही है।

एक विशेष बातचीत में मनीषा ने अपनी यह इच्छा व्यक्त की। मनीषा ने कहा, "हां, बिल्कुल मैं फिल्म निर्देशन करना चाहती हूं। लेकिन अभी मेरी प्राथमिकताएं थोड़ी अलग है। हो सकता है कि आने वाले एक-दो साल में फिल्म निर्देशन शुरू कर दूं।"

इस फिल्म में मनीषा के साथ के के मेनन, सोनाली कुलकर्णी-रणवीर शौरी, प्रवीण डब्बास-ऋतुपर्णा सेन गुप्ता और अंकुर खन्ना भी दिखाई देंगे।

मनीषा ने बताया कि इस फिल्म में वह देविका नामक महिला का किरदार अदा कर रही हैं।

मनीषा कहती हैं कि देविका का किरदार उनकी असली जिंदगी से नहीं मिलता है।

बकौल मनीषा,"मैं तो काफी हिम्मत वाली महिला हूं जबकि इस फिल्म की देविका उतनी हिम्मत वाली नहीं है।"

मनीषा का कहना है कि इस फिल्म की कहानी काफी हद तक 'फिल्म लाइफ इन मेट्रो' से मिलती-जुलती है।

इसके अलावा मनीषा अपने सहयोगी कलाकारों की प्रशंसा करना भी नहीं भूलती है। खासकर मेनन को तो वह काफी योग्य कलाकार मानती हैं।

आईएएनएस

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X