'दर्शक पुरस्कार' से रोमांचित आचार्य

मस्ती भरी इस हास्य फिल्म के रिलीज के ठीक एक साल बाद पिछले हफ्ते उन्हें यह पुरस्कार मिला है।
आचार्य ने आईएएनएस से कहा, "यह फिल्म जाने-माने सनसेट मार्ग स्थित 'आर्कलाइट थिएटर' में दिखाया गया। यह एक सपने के सच होने जैसा है। यह पुरस्कार पाना गौरव की बात है। 'दर्शक पुरस्कार' गिने-चुने जूरी सदस्यों के हाथों चुनी गई नहीं है। समारोह की सबसे ज्यादा चर्चित फिल्म को यह चर्चित पुरस्कार मिला है।"
फिल्म 'लायंस ऑफ पंजाब प्रजेंट्स' न्यू जर्सी में रहने वाले एनआरआई लखपतियों पर आधारित फिल्म है। इसमें स्थानीय निवासियों को लेकर गाने की एक प्रतियोगिता का आयोजन किया है। फिल्म में शबाना आजमी, आयशा धारकर, जमील खान और दर्शन जरीवाला ने दमदार अभिनय किया है।
फिल्म में 40 बालीवुड गानों को कई दर्जन लोगों ने गाया है, लेकिन उसे पारंपरिक रूप से तैयार नहीं किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications