..................... We don't want to work with Mallika | मल्लिका शेरावत के साथ फिल्म रद्द - Hindi Filmibeat

मल्लिका शेरावत के साथ फिल्म रद्द

By Staff

Mallika Sherawat
'प्रोडक्शन हाउस स्टूडियो 18' ने निर्देशक कुंदन शाह के साथ मतभेदों के चलते फिल्म 'मस्करेड' बनाने की योजना रद्द कर दी है। इस फिल्म में मल्लिका शेरावत को लिया गया था।
'स्टूडियो 18' के एक सूत्र के मुताबिक इस फिल्म के लिए मल्लिका को 95 लाख रुपये में साइन किया गया था। मल्लिका इस फिल्म की शूटिंग के लिए आती इससे पहले ही उनके मेहनताने का 25 फीसदी रुपये पहुंचा दिया गया था।

सूत्रों ने बताया कि मल्लिका पहले बैनर द्वारा शाह के चयन से खुश नहीं थी। बाद में वह अपनी पसंद के सिनेमेटोग्राफर को फिल्म में रखना चाहती थी। लेकिन शाह ने कहा कि निर्देशक होने के कारण यह उनका अधिकार हैं कि वह किसे सिनेमेटोग्राफर रखें।

यह फिल्म आगे इसलिए भी नहीं बढ़ पाई क्योंकि फिल्म में शाह मल्लिका के हस्तक्षेप को बर्दाश्त नहीं कर पा रहे थे। गौरतलब है कि दोनों के मतभेद इतने आगे बढ़ गए थे कि स्टूडियो ने इस फिल्म की योजना को टालना ही बेहतर समझा।

मल्लिका ने फिल्म के लिए दिए गए मेहनताने को वापस करने से भी मना कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X