पति के साथ फिल्में करेंगीं मलाइका

मलाइका ने आईएएनएस से विशेष बातचीत में कहा, "अरबाज के साथ 'शादी के आफ्टर इफेक्ट्स' फिल्म में काम करना मुझे काफी अच्छा लगा है। लेकिन मैं इस फिल्म में अरबाज की बीवी नहीं बनी हूं। " मलाइका ने अरबाज के साथ और अधिक हास्य प्रधान फिल्मों में काम करने की मंशा जताई।
बालीवुड की यह मशहूर जोड़ी 10 वर्ष पहले शादी के बंधन में बंधी थी। मलाइका कहती हैं कि उन्हें खुद नहीं पता चला कि वक्त कैसे बीत गया। तमाम व्यस्तताओं के बावजूद यह दंपत्ति अपने बेटे आरहान की देखभाल में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। जब मलाइका काम के सिलसिले में घर से बाहर जाती हैं तो अरबाज बेटे को संभालते हैं। इसी प्रकार अरबाज की अनुपस्थिति में बेटे के लालन-पालन की जिम्मेवारी मलाइका की होती है।


Click it and Unblock the Notifications