..................... Mahesh Manjrekar is back with 'Pankh' | फिल्म 'पंख' से वापसी करेंगे महेश मांजरेकर - Hindi Filmibeat

फिल्म 'पंख' से वापसी करेंगे महेश मांजरेकर

By Staff

Mahesh Manjrekar
फिल्म 'कांटे' और 'मुसाफिर' में उम्दा अभिनय करने वाले महेश मांजरेकर फिल्मकार संजय गुप्ता की फिल्म 'पंख' से वापसी कर रहे हैं।
गौरतलब है कि महेश मांजरेकर ने बालीवुड में अपने करियर की शुरुआत निर्देशक के तौर पर की थी।

निर्देशक संजय गुप्ता ने एक विशेष भेंटवार्ता में कहा, "मेरी दो फिल्में 'कांटे' और 'मुसाफिर' में महेश ने प्रमुख भूमिकाएं की थी और दोनों में ही उसने शानदार अभिनय किया। मुझे यदि महेश को निर्देशक या अभिनेता में किसी एक का चुनाव करना पड़े तो मैं उसे अभिनेता के तौर पर चुनना ज्यादा पसंद करूंगा।"

उन्होंने बताया कि महेश उनकी प्रोडक्शन में बन रही फिल्म 'पंख' में बिपाशा बसु और लिलिट दुबे के साथ प्रमख भूमिका में हैं। यह फिल्म लगभग पूरी हो चुकी है। इससे पहले फिल्म 'दस कहानियां' में भी महेश ने काम किया था।

महेश के खास मित्र संजय ने बताया, "महेश फिल्म 'वास्तव' की असफ लता के बाद बहुत निराश हो गया था और अपने आप को एक नई दिशा देने के लिए उसने फिल्मों में अभिनय शुरू किया।"

गौरतलब है कि मराठी थियेटर से अभिनय की शुरुआत करने वाले महेश ने कई फिल्मों के निर्देशन के साथ ही अभिनय में भी हाथ आजमा चुके हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X