पसंदीदा निर्देशक से नहीं मिल पाई माधुरी

उल्लेखनीय है कि माधुरी और मनोज, दोनों ही शनिवार को यहां 'पद्मश्री' पुरस्कार से सम्मानित किए गए।
'आजा नचले' से फिल्मों में वापसी करने वाली माधुरी दीक्षित ने कहा, "भारतीय प्रतिभाओं को हालीवुड में पहचान बनाते देख काफी खुशी होती है। वैश्वीकरण के इस दौर में वह दिन दूर नहीं लगता जब भारतीयों को विश्व के कोने-कोने में जाकर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।"
'तेजाब', 'राम लखन', 'बेटा' और 'दिल तो पागल है' जैसी फिल्मों में जबर्दस्त अभिनय कर चुकीं माधुरी कहती हैं, "मैंने उनकी 'सिक्स्थ सेंस' छह बार देखी है। पहली बार देखते समय इसका अंत समझ पाना मुश्किल था।"
समारोह के तुरंत बाद पति श्रीराम नेने तो अमेरिका निकल गए, लेकिन माधुरी परिवार व दोस्तों से मिलने के लिए अभी मुंबई में हैं।
दिल्ली छोड़ने से पहले पद्यश्री माधुरी अपने सह-कलाकार मिथुन चक्रवर्ती के लिए उनके बेटे मिमोह की पहली फिल्म 'जिमी' के प्रीमियर के लिए भी रूकीं।
वह कहती हैं, "फिल्म 'प्रेम प्रतिज्ञा' में मैं मिथुन दा के साथ थी। वह हमेशा से ही प्रोफेशनल और एक बेहतरीन इंसान हैं।"
'जिमी' के प्रीमियर पर उनकी मुलाकात एक और सह-कलाकार गोविंदा से भी हुई। गोविंदा को उन्होंने एक नेक दिल इंसान कहा।
उन्होंने कहा, "किस्मत से बालीवुड में सबकुछ बहुत व्यवस्थित है। आज से 10 साल पहले मुंबई आकर काम करने की बात मैं सोच भी नहीं सकती थी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications