धूमधाम से मना माधुरी का जन्म दिन

माधुरी दीक्षित भले ही 41 साल की उम्र को पार कर चुकी हों मगर वे अब भी युवा दिलों की धड़कन हैं।
शहर के रोशनपुरा इलाके में हुए इस खास आयोजन में माधुरी दीक्षित के दर्जनों पोस्टर लगाए गए, गुब्बारों और रंगीन पताकाओं से उसे सजाया गया, मोमबत्तियां जलाने के साथ प्रशंसकों ने केक काटा। लगभग एक घंटे तक चले इस समारोह में माधुरी की फिल्मों के गीत बजे और लोगों ने ठुमके तक लगाए।
माधुरी के एक प्रशंसक सुनील दीक्षित बताते हैं कि वे पिछले 15 सालों से माधुरी का जन्म दिन इसी तरह से मनाते आ रहे हैं। उनकी दिली इच्छा हैं कि माधुरी का फिल्मी सफर जारी रहना चाहिए। वे माधुरी दीक्षित से मिले नहीं हैं मगर उनकी फिल्मों ने सुनील को अपना दीवाना बना दिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications