..................... The secret bedhind Madhur's fashion | फैशन का राज छुपा रहे हैं भंडारकर - Hindi Filmibeat

फैशन का राज छुपा रहे हैं भंडारकर

By Staff

मधुर भंडारकर अपनी हर फिल्म के लिए चर्चित रहते हैं. इस बार वे फैशन जगत की सच्चाई को सामने लाने के लिए फिल्म फैशन- द अगली बिजनिस आफ ब्यूटिफुल प्यूपिल बना रहे हैं. इस फिल्म में मुख्य नायिका के रुप में प्रियंका चोपड़ा हैं.

बताया जाता है कि मधुर भंडारकर ने सेट पर सुरक्षा रक्षकों का तगड़ा बंदोस्त किया है और बिना अनुमति के किसी को भी सेट के अंदर नहीं जाने दिया जाता.

यहां तक कि यूनिट से जुडे सभी सदस्यों को खबरदार किया गया है कि वे फिल्म की कहानी और शूटिंग के बारे में बाहर चर्चा नहीं करें.

वैसे मालूम चला है कि भंडारकर दो फैशन डिजायनरों जो कि दिल्ली और मुंबई के हैं, उनकी कहानी पर यह फिल्म बना रहे हैं. इसमें न सिर्फ महिला बल्कि पुरुषों के शारीरिक शोषण को भी उजागर किया जा रहा है.

कंगना राणावत फिल्म में पूर्व टाप माडल गीतांजलि नागपाल की भूमिका को अदा कर रही है, जो कि नशे की लत की वजह से अपना कैरियर बरबाद कर देती है.

इसके अलावा मुग्धा गोडसे भी माडल की भूमिका कर रही है. अब ऐसा क्या राज है जिसे भंडारकर छुपाना चाह रहे हैं, यह तो फिल्म लगने के बाद ही पता चल पायेगा.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X