माधवन-विद्या की केमिस्ट्री के पीछे कौन?

माधवन के बेटे वेदांत से विद्या की मुलाकात फिल्म 'गुरु' के सेट पर हुई थी और तभी से विद्या माधवन के नजदीकी मित्रों में से एक है।
मोबाइल सेवा प्रदाता कंपनी एयरटेल ने माधवन और विद्या की अच्छी केमिस्ट्री को देखते हुए अपने विज्ञापन में उन दोनों को एक साथ लेने का फैसला लिया, जिससे इनके विज्ञापनों से अधिक से अधिक लोगों को भावनात्मक रूप से जोड़ा जा सके ।
माधवन ने एक विशेष भेंटवार्ता में बताया, "दक्षिण के बाजार का मैं अभी तक एयरटेल का ब्रांड एंबेस्डर था लेकिन अब कंपनी ने मुझे पूरे देश का ब्रांड एंबेस्डर बना दिया है।"
दक्षिण के इस स्टार ने बताया, "मैंने और विद्या ने एयरटेल के विज्ञापन की श्रृंखला की शूटिंग की। इस दौरान मैं चेन्नई में फिल्म की शूटिंग और मुंबई में विज्ञापन को लेक र लगातार भागदौड़ करता रहा।"
उन्होंने कहा, "मैंने और विद्या ने एयरटेल के विज्ञापन के सिर्फ एक शॉट में साथ काम किया है। बाकी के सारे शॉट हमने अलग-अलग ही निभाए हैं। यह आश्चर्य की बात है कि लोग हमारे बीच की कैमेस्ट्री बहुत पसंद कर रहे हैं। मेरी पत्नी सरिता को यह विज्ञापन बहुत पसंद है। उसका कहना है कि विद्या ने मुझसे अच्छा काम किया है। मैं, मेरी पत्नी और मेरा बेटा वेदांत हम तीनों विद्या को पसंद करते हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications