मेरी फिल्म 'कृष' से बेहतर: हैरी बावेजा

फिल्म के लिए उन्होंने 'लार्ड ऑफ द रिंग्स' के तकनीकी विशेषज्ञों की मदद ली है। उनका कहना है कि यह फिल्म स्पेशल इफेक्ट के मामले में फिल्म 'कृष' को भी मात दे देगी।
बावेजा ने आईएएनएस से एक विशेष भेंटवार्ता में बताया, "आज का दर्शक मल्टीप्लेक्स मे जाने वाला बुद्धिमान दर्शक है वह तगड़ शरीर वाले सुगठित जंगली आदमी को नहीं देखना चाहता।"
उन्होंने कहा, "फिल्म के रिलीज के बाद बालीवुड की लगभग दर्जन भर फिल्में इस विषय पर केंद्रित होंगी। दर्शकों को भी स्पेशल इफेक्ट वाली फिल्में ज्यादा प्रभावित करती हैं। यह भविष्य की भारतीय सिनेमा को एक आधार प्रदान करने वाली फिल्म होगी।"
गौरतलब है कि फिल्म में अलग-अलग समय के दो युगों को समेटा गया है और बावेजा इस फिल्म से अपने बेटे हरमन बावेजा को लांच कर रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications