मैड्रिड में सम्मानित हुई लिलिट दूबे

लिलिट को महोत्सव में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार दिया गया। सम्मान मिलने से लिलिट काफी खुशी है। उन्होंने कहा, "जब मुझे पता चला कि मुझे सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए चुना गया तो मैं खुशी से फूले नहीं समाई।"
गौरतलब है कि फिल्म 'बॉव बैरेक्स फॉरइवर' एक एंग्लो-इंडियन परिवार की कहानी पर आधारित है। फिल्म की कहानी कोलकाता के एक एंग्लो-इंडियन परिवार के चारों ओर घूमती है। लिलिट ने फिल्म में एक एंग्लो-इंडियन महिला का किरदार निभाया है।
लिलिट ने कहा, "मुझे खुशी इस बात की है कि सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के पुरस्कार के लिए मेरे साथ मेरी पसंदीदा अभिनेत्री जॉन एलेन को भी नामित किया गया था। "
लिलिट इन दिनों कई फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं। उन्होंने कहा, "रवि चोपड़ा कि फिल्म 'बंदा ये बिंदास है' में मैं अभिनेत्री तब्बू की मां का किरदार निभा रही हूं साथ ही इस फिल्म में गोविंदा भी हैं।"
उन्होंने कहा कि वह इन दिनों निर्माता-निर्देशक रामगोपाल वर्मा का साथ भी काम कर रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications