लिलेट दुबे की छोटी बेटी इरा भी बॉलीवुड में

लिलेट ने कहा, "बड़ी बेटी नेहा के बाद अब छोटी बेटी इरा भी बड़े परदे पर नजर आएगी। अभी वह 21 साल की है, इसलिए करियर के बारे में फैसला लेने के लिए उसके पास अभी काफी वक्त है।"
चार साल की उम्र से ही मंच पर अभिनय कर रही इरा 10 मई से शुरू हुए गिरीश कर्नाड लिखित नाटक 'वेडिंग एलबम' में मुख्य भूमिका निभा चुकी हैं। अमेरिका के येल विश्वविद्यालय के रंगमंच विषय से उन्होंने स्नातक किया है।
रंगमंच और फिल्मों से जुड़ी अभिनेत्री लिलेट कहती हैं, "अमेरिका स्थित इस विश्वविद्यालय सहित मुंबई के कई नाटकों में भी वह मेरे साथ अभिनय कर चुकी है।"
'कल हो ना हो', 'पिंजर', 'जुबैदा' और 'बागबान' जैसी कितनी ही फिल्मों में जबर्दस्त अभिनय कर चुकीं लिलेट की बड़ी बेटी नेहा ने मीरा नायर की फिल्म 'मानसून वेडिंग' में उनके साथ अभिनय किया है। इन दिनों नेहा अमेरिका में मास्टर्स कर रही हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications