नागेश से नाराज लीना चंदावरकर

नागेश कुकुनर किशोर कुमार के जीवन पर आधारित फिल्म का निर्माण कर रहे हैं लेकिन इससे किशोर की पत्नी और गुजरे जमाने की अति सुंदर हीरोइन लीना चंदावरकर गांगुली इस फिल्म के निर्देशक नागेश कुकुनर से बेहद नाराज है, क्योंकि कुकुनर ने किशोर दा पर फिल्म बनाने से पहले लीना से न तो कोई अनुमति ली और न ही विचार विमर्श किया.
लीना का कहना है कि वे स्वयं अपने पति किशोर कुमार पर फिल्म बना रही हैं. इसके लिए सुजीत सरकार ने उन्हें आफर किया था और विचार विमर्श भी किया. हालांकि सरकार किसी दूसरी फिल्म में अभी व्यस्त हैं जिससे यह प्रोजेक्ट अभी विलंब पडा है.
लीना ने कहा कि कोई दूसरा फिल्मकार यदि किशोर दा पर फिल्म बनाता है तो उन्हें कोई आपत्ति नही है लेकिन उन पर फिल्म बनाने से पहले अनुमति और विचार विमर्श तो किया जाना चाहिए. लीना की बात सही है, किशोर दा पर फिल्म बनाई जाये और कोई उनकी पत्नी से ही विचार विमर्श नहीं करे, यह तो बडी अजीब बात है.


Click it and Unblock the Notifications