..................... Lara replaced Tabu in Billoo Barber | 'बिल्लो बारबर' में तब्बू की जगह लारा - Hindi Filmibeat

'बिल्लो बारबर' में तब्बू की जगह लारा

By Staff

Lara Dutta
निर्देशक प्रियदर्शन ने माना कि अगली फिल्म 'बिल्लो बारबर' की पटकथा उन्होंने अपनी पसंदीदा अभिनेत्री तब्बू को ध्यान में रखकर लिखी थी, लेकिन तारीख की परेशानियों के कारण उन्होंने लारा दत्ता को अपनी फिल्म में ले लिया है।

प्रियदर्शन और तब्बू एक साथ 'विरासत' और 'काला पानी' जैसी कई बेहतरीन फिल्में कर चुके हैं। 'हेरा फेरी' में काम करने के लिए भी तब्बू सिर्फ प्रियदर्शन के कारण ही तैयार हुई थीं।

प्रियदर्शन कहते हैं, "इसकी कहानी गांव की एक लड़की पर आधारित है। इस महिला प्रधान कहानी के लिए मैं तब्बू को लेना चाहता था, लेकिन तारीख की परेशानियों के कारण अब लारा को लिया गया है।"

इस फिल्म में लारा नाई की भूमिका निभा रहे इरफान खान की पत्नी के किरदार में दिखेंगी। अरशद वारसी की अभिनेत्री बनने से मना कर देने वाली लारा इन दिनों अपने नायक को लेकर काफी सचेत हैं।

इसमें इरफान की पत्नी बनने के लिए वह सिर्फ इसलिए तैयार हुई हैं, ताकि उन्हें शाहरुख खान के साथ काम करने का मौका मिल सके। लारा ने कभी भी शाहरुख के साथ काम नहीं किया और इस फिल्म का निर्माण वही कर रहे हैं। अभिनेता शाहरुख खान इसमें अभिनय भी कर रहे हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X