लारा हुई 55 लाख की
चौंकिए मत कि लारा 55 लाख साल की कैसे हुई, यह तो दरअसल उसकी कीमत है जो उसने फिल्म पार्टनर के हिट हो जाने के बाद बढाई है. वह अब अपने फिल्मी निर्माताओं से55 लाख रुपए वसूल रही है.
फिल्म पार्टनर में वह सलमान खान और गोविंदा के साथ थी और यह फिल्म जबर्दस्त हिट साबित हुई थी. इस फिल्म से न सिर्फ गोविंदा बल्कि लारा को भी काफी फायदा हुआ और लारा के ठंडे पडते कैरियर में जान आ गाई.
लारा के पास जो भी निर्माता इस समय जा रहा है, लारा एक तो कीमत बढाकर बात कर रही है, दूसरे वह सिर्फ टाप के हीरो के साथ ही काम करना चाहती है.
इतना ही नहीं उसकी निर्माता से मांग़ रहती है कि उसके मेकअपमैन व सहायक का खर्चा30 हजार रुपए भी उसे अलग से दिये जाये.
लारा की इतनी मांग सुनकर बालीवुड के कई निर्माता जो लारा को अपनी फिल्म में लेना चाहते थे, वे उसके घर से ही भाग खडे हुए. लारा का यही हाल रहा तो एक दिन उसके दरवाजे पर कोई निर्माता नहीं फटकेगा.


Click it and Unblock the Notifications