सोहा और कुनाल खेलेंगे छिपा-छिपी
कुनाल खेमू की फ़िल्म 'सुपर स्टार' अहले हफ्ते रिलीज़ होने वाली है. हाल ही में कुनाल ने एक और फ़िल्म साइन की है और उसका नाम होगा ढूँढ़ते रह जाओगे. इस फ़िल्म में कुनाल के साथ सोहा अली खान को लिया गया है.
ढूँढ़ते रह जाओगे फ़िल्म यूटीवी के बैनर तले बन रही है जिसके निर्देशक होंगे उमेश शुक्ला. गौरतलब है कि उमेश इस से पहले नीरज-वोहरा के असिस्टेंट रह चुके हैं.
ख़बर है कि ये एक कॉमेडी फ़िल्म होगी जिसमे परेश रावल और जॉनी लीवर जैसे दिग्गज काम करेंगे. तीसरे कॉमेडियन का नाम अभी तक तय नहीं हुआ है.
जल्द ही इसकी शूटिंग शुरू होने वाली है.


Click it and Unblock the Notifications