..................... I don't want any Item Song in my films: Kunal Kohli | आइटम नंबर कभी नहीं: कुणाल कोहली - Hindi Filmibeat

आइटम नंबर कभी नहीं: कुणाल कोहली

By Staff

Kunal Kohli
बालीवुड में भले ही आज आइटम नंबर फैशन बन चुका हो, लेकिन यशराज फिल्म्स से जुड़े निर्देशक कुणाल कोहली अपनी फिल्मों में कभी कोई आइटम नंबर नहीं लेना चाहते हैं। वह मानते हैं कि किसी अभिनेत्री के लिए 'आइटम' शब्द का प्रयोग करना उसे बेइज्जत करने जैसा है।

कोहली कहते हैं, "मैं आइटम नंबर या आइटम गर्ल में यकीन नहीं करता। एक लड़की को 'आइटम' कहकर बुलाना बहुत ही बुरा और भद्दा लगता है।"

वह कहते हैं, "मैं इस तरह के गाने के प्रदर्शन के खिलाफ नहीं हूं बल्कि इसके लिए प्रयोग किए गए शब्द के खिलाफ हूं। अपनी फिल्म के किसी भी गाने को आइटम नंबर बुलवाना मैं पसंद नहीं करूंगा।"

'हम तुम' के बाद निर्देशक कुणाल कोहली एक बार फिर इस फिल्म में सैफ अली खान और रानी मुखर्जी की जोड़ी को ले रहे हैं। प्यार और मस्ती से भरपूर यह फिल्म चार अनाथ बच्चों को केंद्र में रखकर बनाई गई है।

फिल्म के एक गाने में अमिषा को लिया गया है, लेकिन कोहली उसे आइटम नंबर नहीं मानते। वह कहते हैं, "अमिषा इसमें एक महत्वपूर्ण भूमिका में हैं।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X