कोंकणा और रणबीर दिखेंगे साथ-साथ

करण जौहर के 'धर्मा प्रोडक्शन' द्वारा निर्मित इस फिल्म के जरिए अयान निर्देशन की दुनिया में कदम रख रहे हैं। इससे पहले वे आशुतोष गोवारिकर की 'स्वदेश' और करण जौहर की 'कभी अलविदा ना कहना' में सहायक निर्देशक के रूप में काम कर चुके हैं।
करण के करीबी मित्र ने कहा, "करण को पटकथा इतनी पसंद आई कि उन्होंने तुरंत इसके लिए 'हां' कर दी।"
इस फिल्म में मुंबई निवासी युवक और ग्रामीण परिवेश में रहने वाली युवती के प्रेम-प्रसंग को दिखाया जाएगा। रणबीर और कोंकणा पहली बार किसी फिल्म में एक साथ दिखेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications