..................... Films are for entertainment only: Kirron Kher | फिल्में केवल मनोरंजन के लिए: किरण खेर - Hindi Filmibeat

फिल्में केवल मनोरंजन के लिए: किरण खेर

By Staff

Kirron Kher
बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री किरण खेर का मानना है कि फिल्में केवल मनोरंजन के लिए होती है उसका काम सामाजिक संदेश प्रसारित करना नहीं होता है।
उन्होंने कहा, "फिल्में मनोरंजन के लिए बनाई जाती है, जहां तक सामाजिक संदेश प्रसारित करने की बात है तो उसे कला फिल्मों पर छोड़ देना चाहिए।" गौरतलब है कि किरण खेर महिलाओं के साथ होने वाली छेड़खानी की घटनाओं के विरोध में शुरू की गई एक अभियान को भी समर्थन कर रही हैं।

उन्होंने कहा, "जानी-मानी हस्तियों की तरफ लोगों का ध्यान सबसे अधिक रहता है। लोग इन्हें आशा भरी निगाहों से देखते हैं। इसी कारण मेरा मानना है कि ऐसे लोगों को समाज के लिए कुछ न कुछ करना चाहिए।"

किरण खेर ने कहा, "कन्या शिशु को लेकर चलाए जा रहे अभियान 'लाडली' के लिए मैं काम करती हूं। इसके साथ ही महिला और बाल विकास मंत्रालय के छेड़खानी के विरोध में चलाए जा रहे अभियान का मैं समर्थन कर रही हूं।"

गौरतलब है कि बॉलीवुड फिल्मों में काम करने के अलावा किरण खेर थियेटर की दुनिया से भी जुड़ी हुई हैं। उन्होंने अपना फिल्मी करियर वर्ष 1983 में पंजाबी फिल्म 'आसरा प्यार दा' से शुरू किया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X