फ्रेंच किस सीख रहे हैं किंग खान
किंग खान ने करीब करीब सारी भूमिकाएं निभाई है मगर सबसे अधिक जिस भूमिका में उन्हें सराहा गया वह भूमिका रही रोमंटिक. आंखों से मोहब्बत जताने में किंग खान का जवाब नहीं यह बात उनके निर्देशक ही नहीं बल्कि दर्शक भी मानते हैं.
इन सबमें गौरतलब बात यह है कि इतनी रोमांटिक भूमिकाएं निभाने के बावजूद उन्होंने आज तक किसी भी फिल्म में कोई किसींग सीन नहीं किया है. यह इसलिए नहीं कि उन्हें मौका नहीं मिला बल्कि उन्हें स्क्रिन पर वह खुद को किसींग सीन में नहीं देख सकते. मगर बहुत जल्द शायद वह अपना नियम तोडने वाले हैं क्योंकि अभी हाल ही में उन्होंने इस बात का खुलासा किया है कि फ्रेंच किस से वह किस कदर प्रभावित हैं वह खुद भी नहीं जानते हैं.
उनका कहना है कि बचपन में छुप छुपकर वह फ्रेंच फिल्में इसलिए देखा करते थे क्योंकि उसमें वह अंतरंग दृश्यों के दौरान किसींग सीन देख सकें. उन दिनों उनकी तमन्ना थी कि एक दिन वह इस कला को सीखेंगे.
अभिनय कला में तो वह पारंगत हो चुके हैं मगर आज भी वह इस कला में पारंगत नहीं हुए हैं ऐसा किंग खान का कहना है. वैसे यह काफी व्यक्तिगत मामला है कि सीखने का प्रयोग उन्होंने 'किस" पर आजमाया है (आशा है गौरी ही होगी).
वैसे नई नई भूमिकाएं करने के लिए लालायित किंग खान यदि किसी फिल्म में अपनी नायिका को फ्रेंच किस देते हुए दिख जाएं तो हमें कोई हैरानी नहीं होगी. अगर अपने लिए बनाए गए नियम स्वयं किंग खान तोडें तो किसी को क्या ऑब्जेक्शन हो सकता है. नियम तो तोडने के लिए ही बनाए जाते हैं. अब सोचने वाली बात यह है कि क्या किंग खान जिस पैशन के साथ आंखों से मोहब्बत अदा करते है उसी पैशन के साथ अपनी को स्टार को फ्रेंच किस कर पाते हैं या नहीं.


Click it and Unblock the Notifications