..................... Khushboo promotion cost 5 crores | 'खुशबू' का प्रचार पांच करोड़ में - Hindi Filmibeat

'खुशबू' का प्रचार पांच करोड़ में

By Staff

Khushboo Film
नए कलाकारों को बड़े बजट की फिल्मों के जरिए बॉलीवुड में एंट्री दिलाने के लिए जाने जाने वाले निर्माता पहलाज निहलानी ने अपनी नई संगीतमय प्रेम कहानी 'खुशबू' के प्रचार के लिए पांच करोड़ रुपये खर्च किए हैं।

दो नए चेहरों, ऋषि रेहान और अवंतिका अभिनीत 18 करोड़ रुपये की लागत की यह फिल्म 20 जून को रिलीज की जा रही है। फिल्म का संगीत अदनान सामी और बप्पी लाहिरी ने दिया है।

इंडस्ट्री में 30 वर्ष पूरे कर चुके निहलानी के अनुसार स्थापित कलाकरों की फिल्म को प्रचार की जरूरत उतनी नहीं होती, जितनी नए कलाकारों की फिल्मों को होती है।

गोविंदा, सुनील शेट्टी, नीलम कोठारी, चंकी पांडेय और दिव्या भारती जैसे कलाकारों को इंडस्ट्री में लाने वाले निहलानी अपनी फिल्मों में अक्सर नई प्रतिभाओं को मौका देते हैं।

निहलानी की 1993 में बनी फिल्म 'आंखें' के कलाकार राज बब्बर, शक्ति कपूर, चंकी पांडेय और प्रेम चोपड़ा 'खुशबू' में भी नजर आएंगे। जल्दी ही निहलानी 'आंखें' की दूसरी कड़ी 'आंखें 2' भी उन्हीं कलाकारों के साथ बनाएंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X