..................... Khosla Ka Ghosla 2 will release soon | 'खोसला का घोसला' की दूसरी कड़ी - Hindi Filmibeat

'खोसला का घोसला' की दूसरी कड़ी

By Staff

Khosla Ka Ghosla
राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म 'खोसला का घोसला' की निर्माता सविता राज हायरमथ हमेशा से ही इसकी अगली कड़ी बनाना चाहती थीं।

सविता ने फोन पर कहा, "मैं हमेशा से ही 'खोसला 2' बनाना चाहती थी, लेकिन अच्छी कहानी नहीं मिल पा रही थी। अब हमारे पास एक अच्छी कहानी है। जल्दी ही हम इसकी अगली कड़ी बनाएंगे।"

वे कहती हैं, "कई कलाकार और निर्देशक हमारे साथ काम करना चाहते हैं, लेकिन हमारे दिमाग में कुछ नाम हैं, जिनके साथ हम यह फिल्म करना चाहेंगे। हमारे लिए यह एक बड़ी चुनौती होगी।"

दूसरी कड़ी बनाने से पहले वे 'खोसला का घोसला' का कई भारतीय भाषाओं में रूपांतरण करना चाहती हैं। यूटीवी ने तमिल में इसका रूपांतरण कर भी लिया है और वह जल्दी ही इसे रिलीज भी करने वाला है।

वे कहती हैं, "दूसरी कड़ी बनाने के साथ-साथ हम अन्य भारतीय भाषाओं में इसका रूपांतरण भी करते जाएंगे।"

'खोसला' का गीत 'ये दुनिया ऊट-पटांगा' इतना चर्चित रहा कि इसकी दूसरी कड़ी में भी सविता उसे फिल्माना चाहती हैं।

वे कहती हैं,"एक ओर यह गीत जीवन की सच्चाई बयान करता है, तो दूसरी ओर इसे फिल्म की कहानी का निचोड़ भी कहा जा सकता है। यही कारण है कि इसकी अगली कड़ी में भी मैं इस गाने को फिल्माना चाहती हूं।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X