..................... Ketan will bring Rani Laxmibai on silver screen | रानी लक्ष्मीबाई को पर्दे पर उतारेंगे केतन - Hindi Filmibeat

रानी लक्ष्मीबाई को पर्दे पर उतारेंगे केतन

By Staff

Ketan Mehta
फिल्म निर्माता केतन मेहता महान पेंटर राजा रवि वर्मा के जीवन पर आधारित फिल्म 'रंग रसिया' के बाद झांसी की रानी लक्ष्मीबाई को पर्दे पर उतारने की योजना बना रहे हैं।

ऐतिहासिक विषयों पर आधारित फिल्मों के निर्माण के लिए मशहूर केतन इससे पूर्व 'मंगल पांडे' और 'सरदार' जैसी फिल्में बना चुके हैं। उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक विषयों को लेकर वे आगे भी काम करते रहेंगे।

भविष्य की योजना के बारे में केतन ने कहा, "रंग रसिया के प्रदर्शन के बाद मैं रानी लक्ष्मीबाई पर काम करना शुरू करूंगा। दरअसल, मैं एक समय में एक ही फिल्म पर काम करता हूं।"

रानी लक्ष्मीबाई का किरदार कौन अभिनेत्री निभाएंगी, इस संबंध में केतन ने कहा, "फिलहाल इस संबंध में कोई निर्णय नहीं लिया गया है। ऐश्वर्या राय के साथ बातचीत चल रही है। फिल्म में कई अंतर्राष्ट्रीय कलाकार भी नजर आएंगे।"

'रंग रसिया' फिल्म हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में जुलाई में प्रदर्शित होगी। अंग्रेजी में इस फिल्म का नाम 'कलर्स ऑफ पैशन' रखा गया है। इस फिल्म को हाल ही में कान फिल्म महोत्सव में भी दिखाया गया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X