..................... Kay Kay Menon becomes Stuntman | के. के. मेनन बने स्टंटमैन - Hindi Filmibeat

के. के. मेनन बने स्टंटमैन

By Staff

Kay Kay Menon
कई गंभीर भूमिकाएं निभा चुके बॉलीवुड अभिनेता के. के. मेनन को अब एक्शन दृश्य भी लुभाने लगे हैं। फिल्म 'स्टोनमैन' की शूटिंग के दौरान उन्होंने अपने स्टंट दृश्य खुद करने का फैसला किया और चलती ट्रेन से कूद पड़े।

दृश्य के अनुसार उन्हें तेज रफ्तार से दौड़ती ट्रेन से नीचे कूदना था, जिसे उन्होंने बेहतरीन ढंग से निभाया।

निर्देशक मनीष गुप्ता स्टंट कर पाने की मेनन की योग्यता पर संदेह था, लिहाजा उन्होंने एक स्टंटमैन को बुला भी लिया था, ताकि जरूरत पड़ने पर उस दृश्य को दोबारा फिल्मा सकें। लेकिन मेनन अपनी बात पर अटल रहे और गुप्ता को उनकी इच्छा पूरी करनी पड़ी।

जैसे ही चलती ट्रेन से मेनन नीचे कूदे, निर्देशक की खुशी और आश्चर्य का ठिकाना नहीं था। स्टंट दृश्य बिल्कुल सही फिल्माया जा चुका था। साथ ही, उनकी फिल्म के मुख्य अभिनेता भी बिल्कुल सही सलामत थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X