कैटरिना कैफ का सपना पूरा हुआ
वैसे तो फ़िल्म इंडस्ट्री में हर हीरो हिरोइन का यही सपना होता है कि वो यशराज फिल्म्स में काम करे. ऐसा ही सपना कैटरिना का भी था और खुशी कि बात ये है कि जल्द ही कैटरिना यशराज फ़िल्म में दिखाई देने वाली हैं.
सूत्रों के अनुसार यशराज ने कैटरिना को जॉन अब्राहम के साथ अनुबंधित किया है. इसमें नील नितिन मुकेश भी होंगे. कैटरिना तो खुशी के मारे फूली ही नहीं समां रही हैं.
उल्लेखनीय है कि पिछले साल कैटरिना ने 4 सुपर हिट फिल्में दी हैं और यशराज फ़िल्म में आने का सबसे बड़ा कारण यही है. फिल्मी पंडितों के हिसाब से अब केट को टॉप पर आने से कोई नहीं रोक सकता.


Click it and Unblock the Notifications