कैट के मजाक से संजय हुए परेशान

वह थोड़ी देर के लिए अचानक गायब हो गईं और बाद में माइक के साथ दिखाई दीं। माइक पर उन्होंने बदली हुई आवाज में कहा कि वह इतनी गर्मी में लगातार शूटिंग करके थक गईं हैं।
गौरतलब है कि शूटिंग मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में सुबह सात बजे शुरू हुई थी।
कैटरीना के अचानक गायब हो जाने से पूरी टीम ने उन्हें लगभग आधे घंटे तक ढूंढा लेकिन वह सफल नहीं हुए। स्टेडियम के अधिकारियों ने शूटिंग के लिए सीमित समय दिया था। इसके कारण वीडियो के निर्देशक संजय गुप्ता और कोरियोग्राफर बास्को परेशानी में आ गए, लेकिन कैटरीना को देखते ही सभी लोगों ने राहत की सांस ली।
इस बारे पर पूछे जाने पर संजय गुप्ता ने बताया, "आपको यह सब किसने कह दिया, कैटरीना अपने कामों के प्रति बहुत ही ईमानदार है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications