..................... I am not interested in Off Beat films | ऑफ बीट फिल्में ना बाबा ना - Hindi Filmibeat

ऑफ बीट फिल्में ना बाबा ना

By Staff

Katrina Kaif
नायिका से अभिनेत्री बनने के लिए आज जहां हर नायिका एक अदद ऑफ बीट फिल्म की तलाश में जुटी हुई हैं वहीं कैटरिना इन फिल्मों से किनारा करते हुए ऑफ बीट फिल्मों को कोई खास तवज्जो नहीं देती हैं. उनका मानना है कि वह ऐसी फिल्मों का हिस्सा बनने के लिए कतई तैयार नहीं हैं जिसे देखने के लिए दर्शक सिनेमाघरों में आए ही नहीं.

इसकी बजाय वह 'नमस्ते लंदन" तथा 'जब वी मेट" जैसी महिला प्रधान कमर्शियल फिल्मों का हिस्सा बनना पसंद करेंगी. कैटरिना की बातों से हमें ऐसा लगता है कि बहुत जल्द ही वह बॉलीवुड के दांव पेंचों से वाकिफ हो गई हैं क्यों ? क्योंकि उनका यह भी मानना है कि आज निर्माता नायिका के नाम पर करोडों रुपए दांव पर तब तक नहीं लगाता जब तक कि उसे अपने पूरे पैसे वसूल होने की उम्मीद न हो.

कैटरिना की इच्छा सिर आंखों पर (सलमान खान के) मगर हम यह सोच रहे हैं कि आखिर किस आधार पर उन्होंने इतना बडा फैसला कर लिया. आज हर नायिका फिर चाहे वह एशिया की सबसे सेक्सी महिला बिपाशा बसु ही क्यों न हो, अपने आपको आर्ट फिल्म या यूं कहें ऑफ बीट फिल्मों का हिस्सा बनाने के लिए लालायित हैं.

यही नहीं विश्वसनीय सूत्रों की मानें तो संजय गुप्ता की आगामी आर्टी फिल्म 'पंख" को बनाने की पेशकश भी बिपाशा ने अपनी तरफ से की थी. इसमें वह एक लडके की ऑल्टर इगो का किरदार निभा रही हैं जो वास्तविकता में है ही नहीं. इसे आप पूरी तरह से काल्पनिक भी कह सकते हैं.

अक्षय के साथ जोडी जमा चुकी कैटरिना बहुत जल्द अब्बास मस्तान की फिल्म 'रेस" में अक्षय खन्ना और सैफ अली खान के साथ सोफिया के किरदार में नज़र आने वाली हैं. मज़े की बात यह है कि इस फिल्म में उनके साथ बिपाशा बसु भी हैं. यदि कैटरिना ने इस मामले में बिपाशा से बात कर ली होती तो शायद वह ऑफ बीट फिल्मों की महत्ता समझते हुए ऐसी बातें नहीं करती मगर अफसोस उन्हें बिपाशा से झगडने से ही फूर्सत नहीं मिली. सो सैड.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X