अक्षय, रणबीर और अब नील नितिन

हाल ही में कैटरिना ने रणबीर के साथ राजकुमार संतोषी की फ़िल्म 'अजब प्रेम कि गज़ब कहानी' साईन की है और नील नितिन के साथ यशराज बैनर की फ़िल्म. इन दोनों ही फिल्मों के हीरो कैटरिना से बहुत प्रभावित हैं और अपनी जोड़ी भी उसी तरह हिट करना चाहते हैं जैसी केट की अक्की के साथ है.
अब दोनों में से कौन जोड़ी बनाने चाहता है इसका पता तो बाद में ही चलेगा लेकिन जोड़ी तो आख़िर जोड़ी है. हमारे ख्याल से केट की जोड़ी सल्लू को छोड़कर सभी के साथ अच्छी लगेगी. आख़िर सभी नौजवान हीरो हैं और हमारे सल्लू मिया तो बुढापे की ओर अग्रसर हैं.
सावधान सल्लू मियां. अपनी चीज़ को दुनिया की बुरी नज़रों से बचाइए.


Click it and Unblock the Notifications