..................... Karisma Kapoor turns 34 | करिश्मा हुईं 34 बरस की - Hindi Filmibeat

करिश्मा हुईं 34 बरस की

By Staff

Karisma Kapoor
नीली आंखों वाली बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर आज बुधवार 25 जून को 34 साल की हो गईं।

सिनेजगत में चर्चित 'कपूर परिवार' की इस बेटी को प्यार से लोग लोलो नाम से पुकारते हैं। महान कलाकार राजकपूर की पोती, रंधीर कपूर और बबीता की बेटी करिश्मा आज की बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर की बड़ी बहन भी हैं।

सन 1991 में फिल्म 'प्रेम कैदी' से अपना फिल्मी सफर शुरू करने वाली करिश्मा ने 65 से भी अधिक फिल्मों में अभिनय किया। सन 1993 में रिलीज हुई 'अनाड़ी' उनकी पहली हिट फिल्म थी। उसके बाद गोविंदा के साथ उनकी जोड़ी जबर्दस्त हिट रही। उन दोनों की एक साथ आई कई फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल कर दिया।

सन 1996 की फिल्म 'राजा हिंदुस्तानी' ने करिश्मा के करियर को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा दिया। इस फिल्म के लिए उन्हें 'सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री' का फिल्मफेयर पुरस्कार भी दिया गया। अगले ही साल 'दिल तो पागल है' के लिए उन्हें 'सर्वश्रेष्ठ सह-अभिनेत्री' का फिल्मफेयर और राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिला।

व्यावसायिक फिल्मों में अपने जबर्दस्त अभिनय के बाद उन्हें सन 2000 में 'फिजा' और 2001 में 'जुबैदा' के लिए आलोचकों की प्रशंसा और पुरस्कार भी मिले।

अभिनेता अभिषेक बच्चन से सगाई तोड़ने के बाद करिश्मा ने दिल्ली के एक उद्योगपति संजय कपूर से 29 सितंबर, 2003 को शादी कर ली। इनकी बेटी का नाम समीरा है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X