..................... Kareena is fedup with her hectic schedule | व्यस्त कार्यक्रम से परेशान हैं करीना - Hindi Filmibeat

व्यस्त कार्यक्रम से परेशान हैं करीना

By Staff

Kareena Kapoor
इस समय बालीवुड में सबसे चर्चित अभिनेत्री करीना कपूर अपने व्यस्त कार्यक्रम से परेशान हो गई हैं। पांच फिल्में, नौ विज्ञापन और तीन स्टेज शो से परेशान करीना का कहना है कि वह इतना काम करके थक गईं हैं।

फिल्म 'जब वी मेट' से अपने अभिनय का लोहा मनवाने वाली अभिनेत्री करीना कपूर ने एक विशेष भेंटवार्ता में बताया, "विभिन्न निर्माताओं की पांच फिल्में मेरे पास हैं। इसके बाद नौ विज्ञापन और साथ ही साथ कुछ स्टेज शो जिन्हें इस साल मुझे पूरा करना है। मेरे पास इस समय इतना समय नहीं बचा है कि मैं अपना कोई काम ठीक-ठाक से कर सकूं।"

इतने व्यस्त शिड्यूल के बावजूद बैंकाक में 8 जून से होने वाले अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी (आईआईएफए) पुरस्कार में शो की भी करीना तैयारी में लगी हुईं है।

करीना ने बताया, "फिल्म 'जब वी मेट' और 'टशन' के गीतों पर शो करने से पहले थोड़े अभ्यास की जरूरत होती है। मैं चाहती हूं कि अब मैं जो भी प्रदर्शन करूं वह सर्वश्रेष्ठ हो।"

मेलबर्न में दिन में फिल्म की शूटिंग और रात में आईफा पुरस्कारों में शो की तैयारी करने वाली करीना ने बताया, "मैं इस समय अधिक काम कर रही हूं, जिसके कारण बहुत थक गई हूं लेकिन इसके अलावा कोई विकल्प भी तो नहीं है। मैंने सोच लिया है कि अब मैं फिल्मों की तरह ही विज्ञापनों और विभिन्न कार्यक्रम में गंभीरता से काम करूंगी।"

करीना ने कहा कि वह पिछले तीन महीने से अपने घर से बाहर है और घर, परिवार को बहुत याद करती है। वह इससे पहले इतने ज्यादा दिनों के लिए मुंबई से कभी बाहर नहीं रही थी। काम इतना ज्यादा हो गया है कि उन्हें लगता है कि वह बहुत समय से ठीक से सो भी नहीं पाई है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X