करण जौहर कल होंगें 36 साल के

करण जौहर का जन्म 25 मई 1972 को बालीवुड के मशहूर फिल्म निर्देशक रहे यश जौहर के घर हुआ। करण जौहर की निर्देशन क्षमता अब किसी से छुपी नहीं है। करण जौहर की पहली फिल्म थी 'कुछ कुछ होता है'। वर्ष 1998 में आई यह फिल्म सुपरहिट रही और जौहर बालीवुड के शीर्ष निर्देशकों में शुमार होने लगे। इसके बाद 2001 में उन्होंने 'कभी खुशी कभी गम' बनाई। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपार सफलता हासिल की।
करण जौहर ने निर्माता के रूप में 2003 में 'कल हो ना हो' और 2005 में 'काल' बनाई। 'कल हो ना हो' खूब चली लेकिन 'काल' कोई खास कारनामा नहीं कर पाई। बालीवुड में करण जौहर बेहद चतुर खिलाड़ी माने जाते हैं। बॉक्स ऑफिस की नब्ज को वे अच्छी तरह समझते हैं। बालीवुड में करण जौहर अभिनेत्री काजोल को अपने लिए लकी मानते हैं। साथ ही वह 'के' अक्षर को भी लकी मानते हैं। उनकी कई फिल्में इसी अक्षर से शुरू होती है।
बिना शाहरुख खान के फिल्म नहीं बनाने वाले करण जौहर अब शाहरुख को लेकर नई फिल्म 'माई नेम इज खान' बनाने जा रहे हैं। उनको उम्मीद है कि बाक्स आफिस पर यह फिल्म धमाल मचाएगी। आमतौर पर करण जौहर की फिल्में अप्रवासी भारतीय (एनआरआई) पर केंद्रित होते हैं।
करण जौहर की फिल्मों में शाहरुख और काजोल सुपरहिट जोड़ी रही है। इस जोड़ी ने 'दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे', 'करण अर्जुन', 'कुछ कुछ होता है' और 'कभी खुशी कभी गम' जैसी फिल्मों में काम किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications