..................... Kangana walked on Ramp i n Lakme Fashion Week | अलग अंदाज में दिखीं कंगना - Hindi Filmibeat

अलग अंदाज में दिखीं कंगना

By Staff

Kangana
मुंबई में चल रहे लक्मे फैशन वीक में दर्शकों को अभिनेत्री कंगना रानावत का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला है।
दरअसल, इस अभिनेत्री ने रैंप पर उन परिधानों की झलकियां पेश की हैं जो उन्होंने फिल्म 'फैशन' में पहने हैं। इन आकर्षक परिधानों को तैयार किया है डिजायनर नरेन्द्र कुमार ने।

हिंदी फिल्मों की इस अभिनेत्री ने कहा, "नरेंद्र ने मेरी पोशाकें तैयार की हैं। उन्होंने मुझे पहले ही रैंप पर आने के लिए बोल दिया था। मुझे भी इन पोशाकों की प्रदर्शनी में काफी मजा आया है।"

इसी प्रकार कुमार भी रानावत को एक बेहतरीन अदाकारा के साथ-साथ बढ़िया माडल मानते हैं।

इस फैशन डिजायनर ने ऑरगेंजा, साटन व सिल्क इत्यादि से रानावत के लिए आकर्षक पोशाकों को तैयार किया है।

शो में मौजूद फिल्म निर्देशक मधुर भंडारकर भी इस अभिनेत्री की तारीफ करते हुए नहीं थके। भंडारकर ने भी रानावत को एक मेहनती व बढ़िया माडल बताया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X