कंगना बनी प्रियंका की दोस्त

दोनो की दोस्ती की शुरुआत मधुर भंडारकार की फिल्म फैशन की शूटिंग के दौरान हुई. हालांकि बालीवुड में माना जाता है कि प्रियंका की अन्य हीरोइन से बिल्कुल नहीं जमती है. इस फिल्म के शूटिंग के दौरान भी सभी को यही लग रहा था कि प्रियंका अपने को कंगना से बेहतर और सीनियर मानते हुए उसके साथ अच्छा व्यवहार नहीं करेगी.
लेकिन इसके ठीक उलटे दोनो के बीच शूटिंग में दोस्ती हो गई. यहां तक कि प्रियंका ने कंगना का मार्गदर्शन करना भी शुरु कर दिया. जब कंगना शूटिंग करती थी तो प्रियंका एक नजर उस पर और दूसरी नजर मानिटर पर रखती थी और कंगना का शाट खत्म होने पर उसे खुश होकर गले लगाती थी. सारी यूनिट दोनो की दोस्ती देखकर हैरान हो गई है.


Click it and Unblock the Notifications