कंगना राणावत राज 2 में
कंगना की भट्ट कैंप में फिर वापसी हो गई है. वह फिल्म राज 2 में इमरान हाशमी के साथ नजर आयेंगी. ज्ञात हो कि कंगना ने भट्ट कैंप की फिल्म गैंगस्टर और वो लम्हे में भी काम किया था. गैंगस्टर में वह इमरान हाशमी के साथ थी और राज 2 में भी वह इमरान के साथ है.
कंगना को राज 2 की स्क्रिप्ट काफी पसंद आई है और उसने फिल्म में काम करने के लिए हामी भर दी है. फिल्म में उसने अपनी भूमिका को लेकर महेश भट्ट, मुकेश भट्ट और मोहित सूरी से चर्चा की.
ज्ञात हो कि फिल्म राज 2 को राज का सिक्वल बनाया जा रहा है. राज में बिपाशा बासू और डीनो मोरियो ने अभिनय किया था और यह जबरदस्त हिट साबित हुई थी. इस कारण ही भट्ट कैंप इस फिल्म की सिक्वल राज 2 को बनाने के लिए उत्साहित है.
हालांकि राज 2 के लिए दुबारा बिपाशा को लिये जाने की भी चर्चा थी लेकिन बिपाशा ने इमरान के साथ काम करने से ही मना कर दिया. लेकिन कंगना को इमरान से कोई समस्या नही है, गैंगस्टर में उसकी जोडी को इमरान के साथ काफी सराहा गया था.


Click it and Unblock the Notifications