कंगना की जोड़ी ऋतिक के साथ

राकेश रोशन ने कंगना को अपनी आने वाली फ़िल्म के लिए चुना है और उनके साथ हीरो बनेंगे ऋतिक रोशन. जवां दिलों की धड़कन ऋतिक के लिए पहले होलीवुड की एक्ट्रेस पेनलोप क्रूस को चुना गया था लेकिन बात टल गई. इसके बार बारबरा मोरी को चुना गया. लेकिन ख़बर है कि इस फ़िल्म में दो नायिकाएं होंगी. एक को तो चुन लिया गया है और दूसरी होंगी कंगना.
भाई कंगना की किस्मत भी खूब है. हालांकि कंगना को इसीलिए चुना गया है कि वो बोल्ड सीन अच्छे दे सकती है जिसकी इस फ़िल्म में सबसे ज़्यादा ज़रूरत है. देखना वालों को इस फ़िल्म का बेसब्री से इंतज़ार है. इसका निर्देशन अनुराग बासु करेंगे.


Click it and Unblock the Notifications