कंगना बेचेगी जूते और चप्पल
कंगना रानावत के इतने बुरे दिन भी नहीं आए हैं कि उन्हें जूते और चप्पल बेचने पड़े. बल्कि उन्हें जूते बनाने वाली कंपनी ने अपना ब्रांड एम्बेसडर बनाया है.
इस से पहले सलमान खान उस कंपनी के विज्ञापन करते थे. कंगना ने इस बात कि पुष्टि करते हुए कहा है कि ये उनका पहला विज्ञापन होगा.
सलमान के सामने खड़े होने के प्रश्न पर कंगना का जवाब है कि पहले यह कंपनी केवल मर्दों के लिए कलेक्शन निकालती लेकिन अब इसने महिलाओं कि रेंज शुरू की है और इसीलिए मुझे चुना गया है. शायद मेरी खूबसूरती और नौजवान पीढ़ी की होने के कारन मुझे लिया गया.
कंगना ने ख़ुद को युवा बताकर इंडस्ट्री की दूसरी ऐक्ट्रेस को बूढा साबित किया है.
कंगना सम्हल कर चलिए. आपका वास्ता इन्हीं ऐक्ट्रेस से जल्द ही पड़ने वाला है और वैसे भी पानी में रहकर मगर से बैर अच्छा नहीं होता.


Click it and Unblock the Notifications