..................... Shahrukh-Kajol's pair again on silver screen | शाहरुख-काजोल की जोड़ी फिर साथ - Hindi Filmibeat

शाहरुख-काजोल की जोड़ी फिर साथ

By Staff

Shahrukh Kajol
सात साल बाद बड़े परदे की जबर्दस्त जोड़ी एक बार फिर साथ देखने को मिलेगी। करण जौहर की शाहरुख खान अभिनीत फिल्म 'माइ नेम इज खान' में काजोल शाहरुख की पत्नी का किरदार निभाने के लिए राजी हो गई हैं।

यह फिल्म अमेरिका में रहने वाली एक भारतीय जोड़ी को केंद्र में रखकर बनाई जाएगी। सन 2001 में बनी फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' के बाद एक बार फिर परदे पर शाहरुख और काजोल की जोड़ी देखने को मिलेगी।

साल की शुरुआत में जब काजोल से इस फिल्म से जुड़े सवाल किए गए थे, तो उनका जवाब था, "पटकथा पढ़े बिना तो मैं अपने पति की फिल्म में भी काम करने के लिए 'हां' नहीं कर सकती। फिर, करण या किसी और की बात ही क्या है।"

अब चर्चा है कि उन्होंने इसमें अभिनय के लिए हामी भर दी है।

फिल्म की शूटिंग दिसंबर में शुरू की जाएगी। जाने-माने संगीतकार शंकर-एहसान-लॉय ने इसके लिए संगीत भी तैयार करना शुरू कर दिया है।

इन दिनों करण धर्मा प्रोडक्शंस की अभिषेक बच्चन, प्रियंका चोपड़ा और जॉन अब्राहम अभिनीत फिल्म 'दोस्ताना' की शूटिंग में व्यस्त हैं।

करण जल्दी ही काजोल के चचेरे भाई अयान को इंडस्ट्री में निर्देशक के रूप में उतारने की योजना बना रहे हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X