'कागज के फूल' का बांग्ला रीमेक

पहले वह इसे हिंदी में बनाना चाहते थे और उन्होंने इसके लिए नसीरुद्दीन शाह और शबाना आजमी का चयन किया था।
फिल्म के बांग्ला संस्करण का नाम होगा 'अबाहो मन' और इसमें मुख्य भूमिकाएं निभाएंगे दीपांकर डे, ममता शंकर और अनन्या चटर्जी। इस फिल्म के मई में पूरा हो जाने की उम्मीद है।
माना जाता है कि 'कागज के फूल' गुरुदत्त के निजी जीवन की समस्याओं पर आधारित थी।
घोष ने कहा, "मैं लंबे समय से इस विषय पर फिल्म बनाना चाहता था। मैं चाहता था कि इसे हिंदी में बनाऊं लेकिन ऐसा नहीं हो पाया हालांकि मैं इसे बांग्ला में बना कर भी खुश हूं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications