..................... Juhi in a different role in Krazzy 4 | 'क्रेजी-4' में जूही का अलग ही अंदाज - Hindi Filmibeat

'क्रेजी-4' में जूही का अलग ही अंदाज

By Staff

Juhi Chawla
बालीवुड में चुलबुली जूही चावला को उनकी खुशमिजाजी के लिए जाना जाता है। जूही चावला एक बार फिर अपने स्वाभाविक अभिनय के साथ फिल्म 'क्रेजी-4' में दर्शकों को हंसाएंगी।
निर्माता राकेश रोशन की फिल्म 'क्रेजी-4' में जूही के अलावा अशरद वारसी, इरफान खान, राजपाल यादव और सुरेश मेनन प्रमुख भूमिका में दिखेंगे। इस फिल्म का निर्देशन जयदीप सेन ने किया है।

मिस इंडिया रह चुकी जूही ने एक भेंटवार्ता में बताया, "इस फिल्म में हम सभी ने बहुत मस्ती की है। कई बार तो हंसते-हंसते मेरी आंखों से पानी आने लगता था और मैं सभी से अनुरोध करती थी कि मुझे अपना सीन करने दें। फिल्म की टीम ने एक-दूसरे को पूरा सहयोग किया।"

अभिनेत्री ने कहा, "इस फिल्म में सिर्फ मैं एक जिम्मेदार किरदार में हूं। फिल्म में मैंने एक मनोचिकित्सक की भूमिका निभाई है और ये चारों कलाकार मेरे मरीज के रुप में दिखेंगे। मैं इस फिल्म में छोटी लेकिन प्रमुख भूमिका में हूं। पूरी फिल्म मेरे ही इर्द-गिर्द घूमती है।"

गौरतलब है कि फिल्म 'सल्तनत' से अपने करियर की शुरूआत करने वाली जूही ने फिल्म 'दीवाना-मस्ताना' में पहले भी मनोचिकित्सक का किरदार निभाया था जिसे दर्शकों ने पसंद किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X