होम वीडियो पर 'जोधा अकबर'

आशुतोष गोवारिकर की मुगल बादशाह अकबर के जीवन पर बनी इस फिल्म की डीवीडी और वीसीडी को होम इंटरटेनमेंट और बिग म्यूजिक द्वारा रिलीज किया जा रहा
बिग म्यूजिक के सीईओ कुलमीत मक्कड़ ने कहा, "एक-दो हफ्तों में हम इस फिल्म को होम वीडियो पर लाने की सोच रहे हैं ताकि सिनेप्रेमियों को घर बैठे इसका आनंद लेने को मिले।"
मक्कड़ ने बताया, "बिग म्यूजिक ने पिछले दिनों 'कैश', 'धमाल' और 'जॉनी गद्दार' जैसी फिल्मों का म्यूजिक भी रिलीज किया था। इसके अलावा हम क्षेत्रीय स्तर पर इसके लिए अपना बाजार तैयार कर रहे हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications