..................... Ashutosh got fed-up with Ash | आशुतोष भी परेशान है ऐश्वर्या से - Hindi Filmibeat

आशुतोष भी परेशान है ऐश्वर्या से

By Staff

'जोधा अकबर" के टलते रिलीज़ तारीख को देखते हुए लगता है आशुतोष गोवारिकर की परेशानियां खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं. अक्टूबर के बाद जनवरी माह में फिक्स हुई रिलीज़ डेट अब जनवरी से टलकर आगे बढ गई है क्योंकि फिल्म के निर्देशक आशुतोष गोवारिकर के कमर में दर्द होने के कारण उन्हें डॉक्टर ने कुछ दिन बिस्तर पर आराम करने को कहा है.

अब आप यह सोच रहे होंगे कि क्या यही वजह है 'जोधा अकबर" के रिलीज़ तारीख के फिर एक बार टलने की ? अगर आप यह सोच रहे हैं तो हम आपको बता दे कि हम भी कुछ ऐसा ही सोच रहे हैं. इसलिए इस बात की तह तक जाने के लिए हमनें कुछ ऐसे लोगों से बात की जो इस फिल्म के सेट पर शुरूआत से लेकर अंत तक थे.

विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार फिल्म के रिलीज़ होने में हो रही देरी की असली वजह आशुतोष की कमर नहीं बल्कि एक सीन है जो काफी पहले फिल्माई जा चुकी है. इस सीन में ऐश्वर्या घोडे पर है और उनके चेहरे पर ज़बर्दस्त गुस्से का भाव है. जब यह सीन फिल्माया गया था तब आशुतोष के पास वक़्त कम था. साथ ही उन्हें तब इसमें कोई खामी नज़र नहीं आई.

मगर अब जब उन्होंने एडिटिंग के दौरान एक बार फिर यह सीन देखा तो उन्हें लगा कि इस सीन में ऐश्वर्या के चेहरे पर गुस्से से अधिक घोडे पर बैठने से उभरे डर का भाव है जो इस सीन को ज़रा भी मैच नहीं कर रहा है. अब ऐसे हालात में दुबारा इस सीन को फिल्माना असंभव है सो आशुतोष कुछ ऐसी तकनीक ढूंढ रहे है जिससे ऐश्वर्या के चेहरे के भाव को सीन के अनुसार बदल सके. साथ ही विश्वसनीय सूत्र का यह भी मानना है कि आशुतोष इस फिल्म के साथ कोई समझौता नही करना चाहते फिर चाहे कितना भी वक़्त क्यों न लगे.

यानी कि बच्चन परिवार की बहू बनी ऐश्वर्या ने शूटिंग के दौरान सिर्फ ह्रितिक को ही नहीं बल्कि आशुतोष को भी काफी परेशान किया. ह्रितिक ने तो ऐश्वर्या के साथ दुबारा काम न करने की कसम खाई है. अब आशुतोष का क्या फैसला है वह भी शायद जल्द ही आ जाए. सो यदि आप 'जोधा अकबर" के रिलीज़ डॆट से ज़्यादा आशुतोष के फैसले का इंतज़ार कर रहे हैं तो ठीक है. किप इट अप.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X