जोधा-अकबर ने कमाए 38.50 करोड़

गत 15 फरवरी को रिकार्ड 1300 प्रिंटों के साथ 26 देशों में एकसाथ प्रदशित हुई यह फिल्म बादशाह अकबर के जीवन के उस अनछुए पहलू को दर्शाने की एक कोशिश है जो इतिहास के पन्नों में दर्ज नहीं है.
फिल्म की सहनिर्माता यूटीवी मोशन पिक्चर्स के सूत्रों का कहना है कि फिल्म ने बाक्स आफिस पर शुरूआती तीन दिन में दुनियाभर में 38.50 करोड रूपए की कमाई की. फिल्म ने सिर्फ भारत में ही 25 करोड रूपए की कमाई की जिससे यह शुरूआती सप्ताहांत में सर्वाधिक कमाई करने वाली पांच सर्वकालिक हिन्दी फिल्म में शुमार हो गई है.
विदेशों में भी यह सर्वाधिक कमाई करने वाली पांच सर्वकालिक भारतीय फिल्मों में शामिल हो गई है. अमरीका में 129 पि्रंट के साथ प्रदशित जोधा अकबर शुरूआती सप्ताहांत में वहां की दूसरी सर्वाधिक कमाई करने वाली सर्वकालिक फिल्म बन गई है.


Click it and Unblock the Notifications