जिया और शाहिद एक साथ नाचेंगे

इस फिल्म की कोरियोग्राफी मार्टी कर रहे हैं जो कि गायक जस्टिन टिमेरलेक और बिटनी स्पीयर्स के कार्यक्रम की भी कोरियोग्राफी कर चुके हैं. वे शाहिद और जिया पर हालीवुड स्टाइल में गीत डांस का निर्देशन करेंगे.
फिल्म में हीरोइन के लिए जिया से पहले कंगना राणावत, अमृता राव आदि हीरोइन का नाम उछाला जा रहा था लेकिन आखिरकार जिया के नाम पर मुहर लगी. फिल्म का विषय डांस पर आधारित है. शाहिद कपूर एक अच्छे डांसर माने जाते हैं. इतना ही नहीं केन घोष भी एक अच्छे डांसर हैं. यही वजह है कि वे डांस पर आधारित एक अच्छी फिल्म बनाना चाहते हैं.


Click it and Unblock the Notifications