एक्शन दृश्यों में नजर आएंगी जिया

जहां एक ओर 'चांदनी चौक टू चाइना' में अभिनेता अक्षय कुमार के साथ अभिनेत्री दीपिका पादुकोण एक्शन दृश्यों में नजर आएंगी वहीं 'गजनी' में अभिनेता आमिर खान के साथ जिया नजर आएंगी। वैसे फिल्म के दृश्यों के बारे में जिया फिलहाल कुछ भी कहने के लिए तैयार नहीं हैं।
उन्होंने कहा, "मैं अभी कुछ भी नहीं कह सकती। लेकिन, यह सच है कि मैंने गजनी में ढेर सारे एक्शन दृश्य किए हैं।" जिया ने कहा कि इस प्रकार के दृश्यों के लिए उन्होंने वजन घटाया है।
गौरतलब है कि 'गजनी' में एक्शन दृश्यों की शूटिंग के दौरान अभिनेता आमिर खान को दो बार चोट लग चुकी है, जिसकारण फिलहाल फिल्म की शूटिंग में देरी हो रही है।
'गजनी' के अलावा जिया खान इन दिनों केन घोष की फिल्म की शूटिग में भी व्यस्त हैं। इस फिल्म में उनके साथ पर्दे पर अभिनेता शाहिद कपूर नजर आएंगे।
इंडो-एशियन सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications